विरासत

 देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 137 वर्ष की हो गई

बहुत लंबा अरसा हुआ पार्टी बने हुए

दुनिया में इतनी पुरानी पार्टी बहुत कम होंगी

एक लम्बा इतिहास भी पार्टी के पीछे खड़ा है


137 साल एक बहुत बड़ा कालखंड है

इनमें से 75 वर्ष से तो पार्टी की कमान नेहरू वंश के पास ही रही है

कुछ और भी अध्यक्ष बने , यद्यपि आजादी के बाद उनकी नकेल नेहरू वंश के पास ही रही


आजादी से पहले अनेक स्वनामधन्य अध्यक्ष कांग्रेस ने दिए

बहुत से नायक भी कांग्रेस से निकलकर राष्ट्रीय मंचों पर आए

निश्चित रूप से कांग्रेस के साथ लम्बा इतिहास चल रहा है

आज बेशक अनेक ज्वलन्त प्रश्न कांग्रेस के साथ खड़े  हो गए हों


स्थापना दिवस पर उम्मीद थी कि सोनिया जी इतिहास के साथ साथ वर्तमान पर भी प्रकाश डालेंगी

कांग्रेस को पुनः शक्तिशाली बनाने के लिए कोई गम्भीर संदेश और कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगी


अफसोस , अपने पूरे संबोधन में वे भाजपा और एनडीए सरकार को ही कोसती रह गई

इसमें नया क्या , यह तो रोज हो रहा है

उनके इशारे पर लिखा गया यह भाषण खुद पार्टी के लिए अफसोस जनक है

बिखरी पार्टी को जोड़ने में वे इस महत्वपूर्ण दिवस पर भी नाकामयाब रहीं

और नया पुराने